बगहा, सितम्बर 25 -- मधुबनी। नेपाल के अधिग्रहण क्षेत्र पोखरा-नारायणघाट में लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नेपाल प्रशासन की ओर से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए जाने के बाद जल संसाधन विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग ने सभी डिवीजनों के अभियंताओं को अलर्ट करते हुए पीपी तटबंध और चंपारण तटबंध पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: झमाझम बारिश से उफनाईं नदियां, वाल्मीकिनगर बैराज से डिस्चार्ज 1.29 लाख क्यूसेक पारजांच और निरीक्षण गोपालगंज के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार और बाढ़ विशेषज्ञ अब्दुल हमीद ने पीपी तटबंध के विभिन्न अतिसंवेदनशील बिंदुओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता धनंजय कुमार, कार्यपालक अभियंता राजेश कुमार व विजय कुमार पाल सहित सहायक अभियंता रवि कुमार ...