रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। कोतवाली गंज क्षेत्र के सैजनी नानकार मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में अनवार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बेटे नवाब को हल्की चोटें आईं। अनवार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल अनवार ने गंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुफ नामक व्यक्ति अपने तीन साथियों के साथ उनके बेटे नवाब को जबरन खींचकर ले जा रहा था। जब अनवार ने इसका विरोध किया, तो राहुफ और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.