जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- गम्हरिया की यशपुर पंचायत अंतर्गत गंजिया बराज में बुधवार को डूबने से बिष्टूपुर के धतकीडीह निवासी 17 वर्षीय फहद रहमान की मौत हो गई। घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे गहरे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तबतक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, फहद रहमान कदमा के आंध्र एसोसिएशन स्कूल का कक्षा 12वीं का छात्र था। बुधवार को वह अपने चार दोस्तों के साथ स्कूल बंक कर गंजिया बराज घूमने गया था। वहां पहुंचने के बाद सभी दोस्तों ने नहाने का फैसला किया और पानी में उतर गए। यह भी पढ़ें- फूफा के घर शादी में आया छात्र गंगा में डूबा इसी दौरान फहद अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन गहराई अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.