आगरा, मार्च 28 -- चैत्र नवरात्रि को नवमी के दिन कस्बा में मां काली सेवा समिति के द्वारा मां दुर्गा की शोभायात्रा हर्षोउल्लास के साथ निकाली गई। शुक्रवार को शोभायात्रा का शुभारंभ कस्बा के पंचायती बाग से हुआ। शोभायात्रा में श्री गणेश, शिव पार्वती, मां दुर्गा, बजरंगवली, राधाकृष्ण आदि की दर्जनों झांकियां व काली अखाड़ों ने प्रदर्शन किया। हनुमानगढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, सब्जी मंडी टिन बाजार, राजाराम चोराहा, मौहल्ला घासी होते हुए पंचायती बाग पर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा की सुरक्षा में पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, ब्रजमोहन गुप्ता, अशोक पाठक, विकास गुप्ता, विकल्प गुप्ता, अमित महाजन, हरिओम गुप्त, रिंकू वर्मा, अनिल नेताजी आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...