आगरा, मार्च 5 -- कस्बा में होली महोत्सव समिति के द्वारा निकाले गए जुलूस में युवा रंगों में सराबोर लोग ढोल नगाड़ों के साथ थरकते हुए निकले। चंदौसी से आए ढोल बजाने वालों ने जुलूस के उत्साह को और बढ़ा दिया। बुधवार की सुबह होली जुलूस का शुभारंभ समाज सेवी विजय गुप्ता के द्वारा रेलवे रोड स्तिथि पंचायती बाग पर किया। होली का जुलूस पंचायती बाग से हनुमान गढ़ी चौराहा, सुदामापुरी रोड, कादरगंज तिराहा, सब्जी मंडी टीन बाजार, राजाराम चौराहा होते हुए मोहल्ला धनपाल धनपाल पहुंचा। उसके बाद जुलूस का समापन मोहल्ला घासी मुख्य बाजारों में होता हुआ पंचायती बाग पर हुआ। जुलूस में प्रमुख रूप से होली महोत्सव समिति के विजय गुप्ता, अध्यक्ष भारत गुप्ता, महामंत्री अमित वर्मा रिंकू, कोषाध्यक्ष विकल्प गुप्ता, पूर्व भाजापा अध्यक्ष सुभाष चन्द्र गुप्ता, नगर मण्डल अध्यक्ष ऋषि अग...