आगरा, मार्च 26 -- कस्बा में लगी नुमाइश मैदान में पहली बार न्यू मेट्रो हॉस्पिटल की तरफ से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डा. तारिक अली, डा. अंजना, डा. अमन सक्सेना व स्वास्थ्य कर्मियों ने रोगियों का उपचार किया। डा. अमन सक्सेना ने बताया कि यह शिविर नुमाइश के दौरान लगा रहेगा। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रोगी इस शिविर में आकर लाभ उठा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...