आगरा, मार्च 14 -- कस्बा के निकटवर्ती गांव गनेशपुर में रमजान माह में बसपा नेता व समाजसेवी शराफत हुसैन एक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की। एक साथ रोजेदारों ने शाम को अपना रोजा खोला। रोजेदारों ने रोजा खोलने से पहले दोनों हाथ उठाकर देश में अमन चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। इस मौके पर मौलाना नसीमुद्दीन मिस्बाही इमाम मस्जिद तकिया मैदान शाह, बसपा नेता जुनैद मियां, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असहाब हुसैन, शादाब शेख, अबू तालिब, राशिद अब्बासी, लाल मियां, इश्तियाक कुरैशी, तसलीम खान, टीपू कुरैशी, फुरकान खान, आरिफ कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.