चंदौली, अप्रैल 9 -- नियामताबाद(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद अलीनगर पुलिस ने गुरुवार की देर रात गंजख्वाजा के पास से पिकअप वाहन में लदे नौ पशुओं को बरामद कर लिया। पशुओं को वध के लिए बिहार की ओर लेकर तस्कर जा रहे थे। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि हाईवे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। तभी चालक वाहन अचानक तेज रफ्तार में पुलिस टीम की ओर बढ़ा लेकिन पुलिस की सतर्कता से सभी लोग सुरक्षित बच गए। इसके बाद पिकअप तेजी से लेकर चंदौली की ओर जाने लगा। इस दौरान पुलिस ने पीछा किया तो पशुओं सहित लदे वाहन को ग्राम गंजख्वाजा हाइवे के किनारे पिकअप खड़ी कर चालक तस्कर फरार हो गया। चालक तस्कर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.