मुजफ्फर नगर, जून 12 -- भोपा थाना भोपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर माजरा के पास गुरुवार को गंग नहर में दो शव बहते दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद एक शव को नहर से बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरा शव तेज बहाव के चलते आगे बह गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

शवों की खोजबीन गांव महमूदपुर माजरा के पास गंग नहर में बहते दो शवों को देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। नहर में शव बहते देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नंगला बुजुर्ग गांव के निकट एक शव को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक शव एक पुरुष का है और काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक के दाहिने हाथ पर 'ओम' तथा बाएं हाथ पर 'मॉम' गुदा ह...