रुडकी, जून 3 -- कलियर, संवाददाता। गंगनहर में स्नान के दौरान फिसलकर तेज बहाव में बह रही किशोरी को जल पुलिस और गोताखोरों ने सकुशल बचा लिया। पटना निवासी 14 वर्षीय चांदनी बुधवार को अपने परिजनों के साथ गंगनहर में स्नान कर रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बहकर डूबने लगी। किशोरी को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही घाट पर मौजूद जल पुलिस तैराक दल के राधे तथा गोताखोरों ने गंगनहर में छलांग लगा दी। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान के दौरान किशोर डूबा, तलाश जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...