मधुबनी, जून 29 -- हरलाखी,एक संवाददाता। गंगौर में बैंक चौक स्थित रेडीमेड व कपड़े की दुकान में सोमवार की देर रात करीब 2:30 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बगल में स्थित एक साईिकल दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।

दुकानों का नुकसान इस अग्निकांड में दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना के समय दुकानदार अपने घर पर सो रहे थे। स्थानीय व्यक्ति ने आग लगने की सूचना मोबाइल पर कपड़ा दुकानदार दुर्गेश कुमार को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दुकान धू-धू कर जल रही थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की चपेट में शमा गई।

आग बुझाने का प्रयास घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प...