मधुबनी, फरवरी 20 -- हरलाखी,एक संवाददाता। गंगौर एसएसबी कैंप के जवानों ने 1170 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर हरलाखी थाना की पुलिस के हवाले कर दिया है। जिसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के बरही गांव निवासी जयनाथ मुखिया व मनोहरपुर गांव के सोनू दास के रूप में हुई है। एसएसबी जवान बॉर्डर पीलर संख्या 289/24 से करीब 800 मीटर भारतीय क्षेत्र में नाका ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान कुछ तस्कर सिर पर शराब की बोरी लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश किया। सामने एसएसबी जवानों को देख सभी तस्कर शराब की बोरी वहीं फेंक कर वापस नेपाल की ओर भागने लगे। लेकिन जवानों ने दो तस्कर को दबोच लिया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि यह शराब नेपाल के रामभरोस यादव का है। जो बरही गांव निवासी सुंदर दास मुखिया मंगाया था। मामले में एसएसबी जवानों ने सभी को नामजद करते हुए हरलाखी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.