रिषिकेष, मई 23 -- साहसिक पर्यटन गतिविधियों के लिए भारी तादाद में दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाणा, चडीगढ़ समेत अन्य राज्यों के वाहनों के पहुंचने से मुनिकीरेती में स्लो ट्रैफिक की समस्या पैदा हो गई, जिसके चलते हैवी ट्रैफिक को सुबह से ही ढालवाला में रोक दिया गया। जबकि, पहाड़ से आने वाले मालवाहक वाहनों को गंगोत्री नेशनल हाईवे पर फलासडा और बदरीनाथ हाईवे पर गूलर में रोका गया। पहाड़ के ट्रैफिक को नरेंद्रनगर से गुजराड़ा मार्ग पर डायवर्ट भी किया गया। यह वाहन रानीपोखरी मार्ग से होते हुए हरिद्वार और देहरादून के लिए आगे बढ़े। बदरीनाथ हाईवे पर पर्वतीय रूटों के वाहनों को गरूड़चट्टी से हिल बाईपास रोड होते हुए बैराज से चीला मार्ग होते हुए हरिद्वार की तरफ भेजा गया। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर जाम लगने से रूट डाइवर्ट इससे मुनिकीरेती और तपोवन में पर...