उत्तरकाशी, अक्टूबर 22 -- Chardham Yatra: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बुधवार को अन्नकूट पर्व पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ तय मुहूर्त से 15 मिनट पूर्व 11:20 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली शीतकालीन पड़ाव मुखीमठ (मुखबा) के लिए रवाना हुई। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे। केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर सुबह 8:30 बजे बंद होंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भी गुरुवार को ही दोपहर 12:30 बजे बंद हो जाएंगे। कपाटबंदी के लिए धामों को सजाया गया कपाटबंदी के लिए गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से सजाया गया है। इसके साथ ही मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा और मां यमुना के शीतकाली प्रवास खरसाली मंदिर में भी स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। दीपोत्सव और अन्नकूट पर्व के अवसर पर यमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.