अमरोहा, मार्च 7 -- ब्लॉक गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव चकफेरी में होली पर्व के मद्देनजर शुक्रवार शाम मां काली की शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व मां काली की विशेष पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुई, जिसमें आगे मां काली की असुरों से युद्ध करती हुई झांकी थी। भक्तों ने जगह जगह मां काली की शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। भेंट के जरिए मां का गुणगान किया गया। मां काली के जयकारे लगाए। आरती कर प्रसाद वितरण भी किया। शोभायात्रा में शामिल कलाकारों ने करतब दिखाया। इस दौरान हेमदत्त सिंह, रामपाल सिंह, नेपाल, चंद्रपाल सिंह, मेघराज सिंह, मोहनलाल व रंजीत सिंह समेत आसपास के कई गांव के भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.