शामली, जुलाई 1 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी वसीम ने बताया कि गांव में मामूली बात को लेकर दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसके सिर पर जोरदार वार किया। हमले से वसीम लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- गंगेरू में मामूली कहासुनी पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर में गंभीर चोट घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने घायल को तत्काल कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ...