अलीगढ़, अप्रैल 12 -- छर्रा, संवाददाता। विकास खंड गंगीरी कार्यालय परिसर में स्थित बीडीओ कार्यालय में उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई जब कार्यालय में कार्यरत एक पत्रवाहक और एक प्रधानाध्यापक के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विकास खंड गंगीरी में पत्रवाहक के पद पर कार्यरत दिनेश कुमार पुत्र रविंद्र कुमार अपने कार्यालय में शाम करीब 4:55 बजे फाइलों एवं पत्रावलियों का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर बातचीत शुरू हुई।आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच तर्क-वितर्क बढ़ गया, जिससे प्रधानाध्यापक नाराज हो गए। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद शिक्षक ने गुस्से में आकर कार्यालय के अभिलेख फाड़ दिए, सरकारी कार्य में बाधा डाली, गाली-गलौज की और मारपीट भी की। साथ ही जान से मारने की...