पटना, मार्च 21 -- गंगा स्वच्छता पखवाड़ा और जल महोत्सव 'जल अर्पण दिवस' 2026 का आयोजन बिहटा व मनेर में किया गया। इसका उद्देश्य गंगा एवं सहायक नदियों के अविरलता और निर्मलता को बनाये रखना है। जल महोत्सव का उद्देश्य सामुदायिक जल प्रबंधन को सुदृढ़ करना है। डीएम सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देश पर शनिवार को बिहटा नगर परिषद स्थित श्रीरामपुर शिव मंदिर के प्रांगण एवं मनेर के त्रिवेणी संगम घाट पर श्रमदान, पौधरोपण, जल एवं स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद की सभापति प्रियंका कुमारी, जिला गंगा समिति के जिला परियोजना पदाधिकारी दीपेन्द्र मणि, स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी पाठक के साथ सफाई कर्मी, आईआईटी, पटना के स्वयंसेवक, युवा मंडल के सदस्य के साथ ग्रामीण थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.