हाजीपुर, मार्च 24 -- हाजीपुर। निज संवाददाता राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्थानीय नमामि गंगे घाट पर सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला गंगा समिति नगर परिषद हाजीपुर,भारत स्काउट एवं गाइड,वैशाली एवं सीता सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत हाजीपुर के एसडीओ राम बाबू बैठा ने हाजी इलियास पार्क से गंगा स्वच्छता पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्काउट-गाइड के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने "गंगा की रक्षा कौन करेगा, जलीय जीव की रक्षा कौन करेगा तथा "हम सब ने यह ठाना है, गंगा स्वच्छ बनाना है" जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया। कार्यक्रम क...