प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 27 -- प्रतापगढ़। अयोध्या के पूरा कलंदर निवासी 70 वर्षीय धर्मचंद जायसवाल रविवार को गंगा स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। सोमवार सुबह वह मेमू ट्रेन से अयोध्या जा रहे थे। फाफामऊ से ट्रेन आगे बढ़ी उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर जीआरपी ने मां बेल्हादेवी धाम स्टेशन पर उन्हें उतारा लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी के एसआई अनिल यादव ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.