मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मोरना ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले के दौरान गंगा स्नान, दीपदान,मंदिर दर्शन,अनुष्ठान संपन्न कराने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ नगरी में पहुंचेगे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने को लेकर दुकानदारों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को दुकानदारों ने अपनी दुकानों को लगाना आरंभ किया है। जिससे तीर्थ में अब मेले का माहौल बनने लगा है।शनिवार से मंगलवार तक आयोजित होने वाले मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ आने को लेकर भारी उत्साह दुकानदारों में दिखाई पड़ा है। शुक्रवार को बाहर से आने वाले दुकानदारों ने मीना बाजार में दुकान लगानी शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं के लिए अनेक प्रकार के व्यंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन सहित खेल खिलौने आदि की दुकानें लगनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- गंगा घाट पर रखे सुरक्षा के कड़े इंतजाम , वॉच टॉवर स्थापित करे...