शाहजहांपुर, फरवरी 5 -- थाना जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम अफतियापुर में परिवार के गंगा स्नान पर जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बना लिया। परिवार के लौटने पर चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव अफतियापुर निवासी रामकुमार पुत्र रामचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार दोपहर वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए गए थे। बुधवार को स्नान कर वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला और ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के भी ताले टूटे थे। अलमारी में रखे बहू के जेवरात चोरी हो चुके थे। चोरी गए जेवरातों में सोने की चैन, एक जोड़ी झाले, मांगवेदा, दो पेंडल, सोने की चार हाई, चांदी के चार कंगन, चार करधनी, एक बिछुआ, गुलशन पट्टी और पतली प...