फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 15 -- फर्रुखाबाद। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को पांचालघाट आस्था, श्रद्धा और भक्ति का विशाल केंद्र बन गया। आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और सूर्योदय होते-होते पूरा घाट क्षेत्र श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। गंगा स्नान के लिए कासगंज, मैनपुरी, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, बदायूं, कन्नौज और शिकोहाबाद सहित कई जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। सोमवती अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं में गंगा स्नान को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। तड़के चार बजे से ही घाटों पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। सुबह आठ बजे तक पांचालघाट, पुल के नीचे का क्षेत्र,...