गंगा स्नान के बहाने ले जाकर युवक की हत्या करने का आरोप
हापुड़, सितम्बर 7 -- बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने 28 वर्षीय पुत्र की मौत के मामले में एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। जिसमें तीन युवकों पर साजिश के तहत उनके पुत्र की हत्या कर शव गंगा नदी में बहाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की है। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनी निवासी योगेन्द्र ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि 27 अगस्त को उसके गांव के रहने वाले दो युवकों समेत तीन युवक उनके मनीष (28 वर्ष) को अपने साथ गंगा स्नान कराने ब्रजघाट मोटर साइकिल से लेकर गये । जब पीड़ित का पुत्र अगले दिन सुबह सात बजे तक घर नहीं पहुंचा तो पीड़ित ने आरोपियों से जाकर पता किया कि उनका पुत्र घर नहीं आया है। आरोपियों ने कहा कि उन्हें नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.