बेगुसराय, अप्रैल 22 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया गंगानदी में बुधवार को अपने परिजनों के साथ आए युवक स्नान के दौरान पैर गढ्ढे में चले जाने की वजह से डूब गया। घटना के बाद गोताखोर व स्थानीय लोगों के प्रयास से डूबे युवक को बाहर निकाल लिया गया। परिजनों ने इलाज करवाने की बातें कह युवक को अपने साथ लेते चले गए। उक्त युवक की पहचान मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के राम पट्टी गांव निवासी रामाकांत राय के 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई। विदित हो कि इन दिनों गंगानदी तट खतरनाक बन जाने की वजह से आए दिन गंगा स्नान के दौरान डूबने की घटना बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में डूबे युवक का सुराग नहीं, तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम यह भी पढ़ें- सरयू नदी में डूबे युवक का सुराग नहीं, तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...