पटना, फरवरी 2 -- दीघा के पाटीपुल घाट पर रविवार की सुबह स्नान के क्रम में गयाजी के रहनेवाले दो लोग गंगा में डूब गए। दोनों माघ पूर्णिमा पर परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए पटना आए थे। डूबने वालों की पहचान राम लगन यादव के पुत्र धनंजय कुमार (30) और जूदागर यादव के पुत्र गार्ड बाबू उर्फ रविंद्र कुमार (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना के बाद दीघा पुलिस और एसडीआएफ की टीम मौके पहुंची। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने पूरे दिन दोनों की गंगा में तलाश की। लेकिन शाम तक उनका पता नहीं चला। दीघा थानेदार ने बताया कि सोमवार को दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। गयाजी चाकंद थाना क्षेत्र के पाचू बिगहा गांव निवासी राम लगन यादव का परिवार माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आया था। राम लगन यादव, उनकी की पत्नी कपूरवा देवी, बेटी, बेटा धनंजय कुमार, परिवार की दो महिलाएं और गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.