भागलपुर, जुलाई 17 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अंतीचक थाना क्षेत्र के बटेश्वर स्थान गंगा घाट पर बुधवार को शवदाह के बाद गंगा स्नान के दौरान डूबे 45 वर्षीय अधेड़ संजय साह का शव गुरुवार की शाम बरामद कर लिया गया। मृतक ओरियप गांव निवासी संजय साह (45), अपने चाचा बनारसी साह के अंतिम संस्कार में शामिल होने बटेश्वर स्थान आया था। अंतिम संस्कार के बाद श्मशान घाट के समीप भोला मंडल के नौका फेरी घाट के पास गंगा में स्नान करने उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में लापता हो गया।ग्रामीणों ने बताया कि संजय साह की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। संजय अपने पूरे परिवार का भरण पोषण सब्जी बेचकर किया करता था। परिवार में उनके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं, जिनमें एक पुत्री का विवाह हो चुका है। अंतीचक थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि गुरुवार...