गंगा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत
बेगुसराय, अप्रैल 27 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया धाम में गंगा तट पर सोमवार को मुंडन संस्कार में शामिल होने आए युवक की मौत स्नान करने के दौरान डूबने से हो गयी। मृतक युवक लाखो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी मनोज रजक का 20 वर्षीय पुत्र रवि कुमार रजक है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त युवक राजेन्द्र सेतु के समीप स्नान कर रहा था। इसी दौरान पैर गड्ढे में चले जाने की वजह से वह डूब गया। घटना के बाद मृतक के शव को एसडीआरएफ व गोताखोर टीम के सदस्यों ने नदी से बाहर निकाला। चकिया थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया। विदित हो कि इन दिनों सिमरिया गंगानदी तट को खतरनाक बन जाने से आए दिन लोग गंगा स्नान के दौरान डूबते रहते हैं। इस मामले में जिला प्रशासन मूकदर्शक बना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.