गंगा स्नान के दौरान डूबने से बाल-बाल बचा युवक
भागलपुर, अगस्त 25 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सावन की अंतिम सोमवारी पर अजगैवीनाथ मंदिर घाट पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। गंगा की तेज धारा में फंसे एक युवक को गंगा में डूबते देख एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सोमवार को घाट पर सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। कांवरिये उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर जल भर रहे थे। इसी दौरान स्नान करते समय एक श्रद्धालु अचानक गंगा के गहरे पानी में चला गया और तेज धारा में फंस गया। युवक लगभग पांच मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारकर खुद को बचाने का प्रयास करता रहा। यह भी पढ़ें- गंगा में डूब रहे दो किशोर को पंडा ने बचाया, बहे पांच हजार रुपये उसकी हालत देखकर घाट पर मौजूद लोग चिंतित हो उठे और मौके पर भीड़ जमा हो गई। एसडीआरएफ के जवान तुरंत पहुंचे और बचाव अभियान प्रारंभ कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.