फतेहपुर, मई 26 -- फतेहपुर,संवाददाता। हुसैनगंज थाना के ओम घाट भिटौरा में मंगलवार दोपहर गंगा स्नान के दौरान एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद किशोर को बाहर निकाला, लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे सदर कोतवाली के मसवानी मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय अजीत यादव अपने तीन दोस्तों गुलशन यादव पुत्र दीपक यादव, शिवा यादव पुत्र रामू यादव निवासी मसवानी तथा पवन कुमार पुत्र रामकुमार यादव निवासी मरका, बांदा के साथ ओम घाट भिटौरा घूमने और गंगा स्नान करने पहुंचा था। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान के दौरान डूबा युवक, मौत चारों दोस्त घाट से कुछ दूर जाकर स्नान करने लगे। इसी दौरान अजीत यादव अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने ...