हापुड़, अप्रैल 18 -- गाजियाबाद के मोदीनगर से गंगा स्नान करने के लिए आए श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। उनकी मौके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग बिना पुलिस कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए है। बता दें कि मोदीनगर निवासी सोनू उम्र 36 वर्ष परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए आए थे। गंगा स्नान के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उनको ऐसा देखकर परिवार के लोग आनन फानन में एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उसको चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोग बिना पुलिस कार्रवाई के उसके शव को साथ ले गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...