गंगा स्नान करते समय दो चचेरे भाई समेत चार डूबे
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 17 -- फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जनपद के खुदागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा के दो चचेरे भाई समेत चार लोग पांचालघाट पर गंगा स्नान करते समय डूब गए। सोमवार तड़के घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने डूबे तलाश शुरू कर दी है। चार बाइकों से दस लोग रविवार की रात करीब 12 बजे पांचालघाट पहुंचे थे। सोमवार तड़के तीन बजे सभी लोग गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान विकास, कमल और बालक योगेश गंगा में डूब गए। विकास और कमल चचेरे भाई हैं, जबकि योगेश उनका भतीजा है। चारों एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद साथ आए लोगों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई। बाद में एनडीआर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.