गाजीपुर, अगस्त 16 -- गाजीपुर। सावन के तीसरे सोमवार को महाहर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए रविवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं और कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। चीतनाथ और ददरीघाट समेत अन्य घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान कर पवित्र जल भरते नजर आए। इसके बाद कांवरियों का जत्था बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए महाहर धाम के लिए रवाना हुआ। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। दूर-दराज के गांवों और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे कांवरियों ने पहले गंगा में स्नान किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजन कर कलश और कांवर में गंगाजल भरा। कई कांवरिये समूह में पैदल ही महाहर धाम के लिए रवाना हुए। रास्ते में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। चीतन...