पटना, जनवरी 30 -- माघ पूर्णिमा पर रविवार को नदियों में नाव के परिचालन पर रोक रहेगी। सरकारी कार्यों में लगे नावों को आदेश से मुक्त रखा गया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने अधिकारियों को उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के निर्धारित मानकों के अनुसार दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, स्पेशल मोबाइल टीम व रिवर पेट्रोलिंग टीम को प्रतिनियुक्त किया गया है। नदी घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं एवं आम लोगों की भीड़ के प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न अनुमंडलों में स्थित नदी घाटों को कई सेक्टर में विभाजित कर दो-दो मोटर बोट एवं अन्य आवश्यक संसाधनों सहित गोताखोरों एवं जवानों के...