बुलंदशहर, मार्च 16 -- चौकी के गंगातटीय क्षेत्र से बालू रेत खनन अनवरत जारी है। प्रतिबंध के बावजूद बालू रेत खनन की बुग्गियाँ चौकी के सामने से होती हुई बिक्री के लिये जाती हैं और पुलिस अनजान बनी रहती है। खनन से जहां पर्यावरण व गंगा को नुकसान हो रहा है वहीं राजस्व को भी पलीता लगया जा रहा है। चौकी बुगरासी क्षेत्र के अंतर्गत गंगातटीय गांव भगवानपुर, रूखी, हयातपुरा, बसी बांगर, निजामपुर बांगर, फरीदा बांगर आदि गांव लगते है। बताया गया है कि बसी बांगर, हयातपुरा, निजामपुर बांगर, फरीदा बांगर में गंगा की कोख से दिन-रात सैकडों बैल-बुग्गियों द्वारा बालू रेत खनन किया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में घरेलू कार्य के लिये करीब सात सौ रूपये में बालू की आधी बुग्गी मिलती है। यह रेत माफिया ओने-पोने दाम वसूलकर सरकार के राजस्व को चपत लगा रहे है। गंगा क्षेत्र...