कटिहार, मई 3 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि गंगा नदी में शनिवार को मछुआरों के जाल में दुर्लभ बघार मछली फंस गई। गंगा से बघार मछली मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। 12 किलो वजनी इस बड़ी मछली को पकड़ने में मछुआरों को काफी मशक्कत करना पड़ा। मछली पकड़ने वाले मछुआ कोशकीपुर निवासी सुमन सिंह ने बताया कि गंगा में बघार मछली बहुत कम ही देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बड़ी मछली का मिलना कभी-कभार ही संभव होता है, इसलिए इसे खास माना जाता है। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई मछली को बेहतर कीमत मिलने के कारण बिक्री के लिए बंगाल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- कटिहार : गंगा से 12 किलो का बघार मछली पकड़ा गया, बंगाल भेजा गया स्थानीय लोगों के बीच इस बड़ी मछली को देखने के लिए भी उत्सुकता बनी रही। मछुआरों का कहना है कि गंगा में जलस्तर और मौसम के अनुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.