मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- चुनार। क्षेत्र के चुनार मेड़िया गंगा सेतु पर बड़ा-बड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौन धारण कर हादसे का इंतजार कर रहे हैं। महीनों से कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं, उसमें से सरिया बाहर निकल गया है। सेतु पर जिले के अलावा वाराणसी, जौनपुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र से बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। सेतु पर निकले सरिया आते जाते वाहनों में फंस जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता। कई बाइक सवार गड्ढे में फंस कर गिर कर चोटिल हो चुके हैं। यह भी पढ़ें- अधूरा निर्माण और टोल की वसूली पूरी, लोगों में आक्रोश जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद प्रसाद त्रिपाठी, भास्कर दुबे, भूपेंद्र नारायण दुबे, मनोज पांडेय, विपुल पांडेय, सभास...