छपरा, नवम्बर 28 -- छपरा, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई गंगा सिंह महाविद्यालय में शुक्रवार को बीबीए कोर्स का इंडक्शन मीट आयोजित किया गया। यह पहली बार है जब कॉलेज में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की पढ़ाई शुरू हुई है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. प्रमेंद्र रंजन सिंह ने कहा कि बीबीए छात्रों को व्यावसायिक क्षेत्र में अवसरों की नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि इस कोर्स के बाद छात्र फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर और इंटरनेशनल बिजनेस जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की पहल और राज्य सरकार के सहयोग से इस सत्र से बीबीए और बीसीए कोर्स की शुरुआत की गई है। वहीं इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरीज (आईएफएफ) का कोर्स वर्ष 1999 से संचालित हो रहा है।इंडक्शन मीट के बाद श...