आगरा, मार्च 24 -- कस्बा में चल रहे मेला गंगा सागर नुमाइश में रविवार को लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर खरीददारी की। बच्चों ने झूले सर्कस का लुत्फ उठाया। मेले में महिलाओं की सबसे अधिक भीड़ घरेलू सामान की दुकानों पर दिखाई दी। महिलाओं ने कप, गिलास, प्लेट, बेलन और मिट्टी के बर्तन जैसे रोजमर्रा के उपयोग के सामान की खरीदारी की। मेकअप और सजावटी सामान की दुकानों पर भी भीड़ रही। बच्चों ने खेल-खिलौनों की दुकानों पर अपनी पसंद का सामान खरीदा। लोगों ने आइसक्रीम कोल्डड्रिंक,चाट, पकौड़े,जलेबी, जलजीरा और चाऊमीन का भी स्वाद लिया। मेले में भीड़ को लेकर पुलिस भी सतर्क दिखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...