हाथरस, अप्रैल 24 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को गंगा सप्तमी के मौके पर शहर में भक्ति की बयार बही। मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों का अयोजन हुआ। जगह जगह शरबत वितरण किया गया। काफी संख्या में श्रध्दालु राजघाट, कछला गंगा घाटों के लिए रवाना हुए। शाम को मंदिर में भजन कीर्तन का दौर चला। श्रध्दालुओं ने गंगा मइया से सुख समृध्दि की कामना की। ब्रज की देहरी पर वैसे तो हर रोज धंटे धडि़याल के साथ भोर होती है। वैशाख मास की शुक्लपक्ष सप्तमी को मां गंगा का प्रकट्योत्सव हुआ था। इसी क्रम में ब्रज की देहरी हाथरस में सुबह शहर के गुडिहाई बाजार स्थित गंगाजी मंदिर, पसरट्टा बाजार स्थित गंगाजी मंदिर के अलावा के अलावा शहर के रूई की मंडी कन्हैया जी मंदिर, गोविंद भगवान मंदिर अन्य मंदिरों में सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- गंगा जन्मोत्सव : मां गंगा ...