हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। गंगा सप्तमी के अवसर पर गुरुवार को हर की पैड़ी में तड़के सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। पूरे घाट क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां गंगा का पूजन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। इस दौरान गंगा तट पर मंत्रोच्चारण, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने इस दौरान गंगा में दुग्धाभिषेक किया। वहीं, तीर्थ पुरोहित समाज ने गंगा पूजन कर देश की खुशवाली की कामना की। यह भी पढ़ें- मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में "हर हर गंगे" से गूंजा गूंजते मंत्रों के बीच श्रद्धालुओं ने दीपदान कर मां गंगा का आशीर्वा...