हाथरस, अप्रैल 24 -- सहपऊ। कस्बा में गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति एवं आस्था के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा सुंदरकांड का भावपूर्ण पाठ एवं मंचन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने अपनी मधुर वाणी और जीवंत प्रस्तुति से भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी के चरित्रों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जिनमें राम दरबार, हनुमान जी की वीरता तथा अन्य धार्मिक प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया गया। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। यह भी पढ़ें- गंगा जन्मोत्सव : मां गंगा की शोभायात्रा में उमड़े गंगा भक्त भजन-कीर्तन और जयकारों से कस्बा...