बरेली, सितम्बर 7 -- ट्रैक प्वाइंट फेल होने से रविवार को गंगासतलुज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर नहीं आई। डायवर्जन ब्लॉक और हैवी ट्रैफिक के कारण अन्य ट्रेनें भी अपने कई-कई घंटा विलंब से आईं। जिससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। रेलवे के अनुसार, रविवार को (13308) गंगासतलुज एक्सप्रेस मुरादाबाद से चली। कटघर स्टेशन के पास प्वाइंट फेल हो गया। जिसकी वजह से सिग्नल क्लियर हुआ, ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। प्वाइंट ठीक होने पर ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन अपने निर्धारित समय से 1.05 घंटा देरी से 6:26 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंची। इसके अलावा भी कई ट्रेनें डायवर्जन, हैवी ट्रैफिक की वजह लेट हो गईं। (04446) दिल्ली-वाराणसी स्पेशल 2. 45 घंटा, 15091 टनकपुर दौराई एक्सप्रेस 3. 03 घंटा, (54076) दिल्ली-बरेली पैसेंजर 1.21 घंटा, (12588) गोरखपुर सुपरफास्ट 1.00 घं...