अमरोहा, सितम्बर 6 -- बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर बढ़ते ही खादर क्षेत्र में हालात चिंताजनक हो गए हैं। मुकारमपुर व इब्राहिमपुर में वाहे नदी तेजी से जमीन काट रही है। कटान इतना तेज है कि पानी गांव की आबादी की ओर लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों को अपने घर और जमीन नदी में समाने की चिंता बनी है। ग्रामीणों के मुताबिक नदी की धार लगातार किनारों को काट रही है। देखते ही देखते खेतों की जमीन पानी में समा रही है। यदि कटान की यही रफ्तार जारी रही तो कई घरों पर सीधे खतरा बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध का निर्माण अधूरा है, जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है। मुकारमपुर व इब्राहिमपुर के ग्रामीणों ने बताया कि कटान की सूचना प्रशासन को पहले ही दी जा चुकी है लेकिन अभी तक मौके पर कटान रोकने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं...