बदायूं, दिसम्बर 12 -- इस्लामनगर। आईपीएल अभ्यास मैच में गुरुवार को गंगा वॉरियर्स और कृष्ण हीरोज के बीच मैच हुआ। जिसमें कृष्ण हीरोज ने गंगा वॉरियर्स को हराकर शानदार जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच मुहम्मद साकिब रहे। जिन्होंने मैच में तीन विकेट लिए। गंगा वॉरियर्स ने मात्र 96 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए कृष्णा हीरोज ने मुकाबला 13 ओवर में ही जीत लिया। टीम कोऑर्डिनेटर वीरेंद्र बॉबी एवं शिवम गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...