आगरा, मार्च 7 -- तीर्थ नगरी सोरों में रंग पंचमी के दिन आओ खेलें मां गंगा-वराह के साथ होली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार की सुबह से लोग 22 कुंटल से अधिक गुलाल व रंगों के साथ मां गंगा व भगवान वराह के साथ होली खेलेंगे। गंगा वराह की शोभायात्रा में भाग लेने के लिए वराह मंदिर के महंत आशुतोषानंद महराज व संत सोरों पहुंच गए हैं। रंग पंचमी के दिन गंगा वराह की शोभायात्रा के स्वागत के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए हैं। शनिवार को श्री गंगा भक्ति समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने बताया कि आओ खेलें गंगा वराह के संग होली की शोभायात्रा में भगवान वराह, मां गंगा के डोलों के साथ केरल का नृत्य, लठ्ठमार होली, शिव बारात, पार्वती, गणेश जी की झांकियां होंगी। श्याम काली अखाड़ा बैंड के साथ ही दर्जनभर से अधिक खेल तमाशे होंगे। शोभायात्रा के स्वागत...