कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। गंगा किनारे अटल घाट से शुक्लागंज तक नौ किमी तक प्रस्तावित गंगा रिवर फ्रंट की फाइनेंशियल बिड खोलने की केडीए ने अनुमति दे दी है। इस परियोजना को राज्य सेतु निगम बनाएगा लेकिन इसकी डीपीआर बनाने का बजट केडीए उपलब्ध कराएगा। डीपीआर बनाने के लिए पड़े टेंडर में चार ठेकेदारों ने हिस्सा लिया है। वहीं, केडीए ने सेतु निगम से प्रक्रिया बढ़ाने को कहा है। डीपीआर का टेंडर फाइनल होने के बाद परियोजना की वास्तविक लागत पता चलेगी। अभी 1700 करोड़ रुपये का अनुमानित लागत है। सेतु निगम अधिकारियों ने बताया कि तकनीक बिड खुल गई है। एक सप्ताह में फाइनेंशियल बिड खुलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.