भागलपुर, फरवरी 25 -- गंगा रिवर फ्रंट के तर्ज पर बन रहे सीढ़ी घाट एवं सालों भर गंगा तट पर गंगा का पानी सुनिश्चित रखने के लिए जारी महत्वाकांक्षी पक्की घाट एवं चैनल निर्माण कार्य विगत 11 माह से बंद है। वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस (एनओसी) नहीं मिलने को लेकर मंगलवार को विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर सुल्तानगंज में निर्माणाधीन गंगा रिवर फ्रंट के रुके काम को होने को लेकर आवेदन दिए। उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र कार्य का एनओसी दिलवाने की कृपा की जाए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जल संसाधन मंत्री को आवेदन देते हुए अविलंब एनओसी दिलाने को लेकर निर्देशित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.