भागलपुर, मार्च 14 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता सुल्तानगंज में बन रहे गंगा रिवर फ्रंट की तर्ज पर सीढ़ी घाट, पक्का घाट और चैनल निर्माण, जिससे सालों भर उत्तरवाहिनी गंगा का स्वरूप सुनिश्चित होने को लेकर एनओसी मिल गई है। पिछले लगभग एक वर्ष से ठप कार्य अब प्रारंभ होने की संभावना प्रबल हो गई है। विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने बताया कि वित्त विभाग के मुख्य सचिव आनंद किशोर ने एनओसी मिल जाने की जानकारी दूरभाष पर दी है।उन्होंने बताया कि सीएम नीतीश कुमार को काम बंद को लेकर उन्होंने जानकारी देते हुए एनओसी को लेकर मांग की थी। जिसके बाद सीएम ने एनओसी को लेकर वित्त विभाग के मुख्य सचिव आनंद किशोर को निर्देशित किया था। वित्त विभाग के मुख्य सचिव से दूरभाष पर बात शुक्रवार को हुई। जिस पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली से वाइल्ड लाइफ से अनापत्ति प्...