नोएडा, जुलाई 23 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। गंगा-यमुना लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन की खरीद का काम इसी महीने तक पूरा करने की तैयारी है। इसके लिए अवकाश के दिनों में भी बैनामे का काम हो रहा है। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए अब तक 79 प्रतिशत जमीन खरीदने का दावा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 74.3 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनाएगा। यह ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे पर 44.3 किलोमीटर यानी बुलंदशहर के सियाना क्षेत्र से शुरू होगा और यमुना एक्सप्रेसवे के 24.8 किलोमीटर यानी सेक्टर-21 फिल्म सिटी के पास जुड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे का 20 किलोमीटर का हिस्सा यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में है। इसमें से नौ किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड होगा। लिंक एक्सप्रेसवे का कैरिज-वे (जहां व...